अबोहर में महिला की मौत:डॉक्टरों को मिले जहर के लक्षण, दो साल पहले हुआ था तलाक

फाजिल्का के अबोहर में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कमलेश रानी के रूप में हुई है। वह गांव कंधवाला अमरकोट की रहने वाली थी। कमलेश की शादी करीब 5 साल पहले कलरखेड़ा गांव में हुई थी। संतान नहीं होने के कारण दो साल पहले उनका तलाक हो गया। तब से वह अपने मायके में रह रही थी। वह मानसिक रूप से परेशान भी चल रही थी। पांच दिन पहले कमलेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जहर के लक्षण देखते हुए पुलिस को सूचित किया। उन्होंने मरीज को फरीदकोट रेफर कर दिया। परिजन उसे बठिंडा के एम्स अस्पताल ले गए। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी दविंदर सिंह के अनुसार, मृतका के परिवार ने बताया कि उनकी बेटी बीमार रहती थी। अस्पताल से जहर की पुष्टि होने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। बहाववाला पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *