अबोहर में महिला के गले में रस्सी डालकर घसीटा:पति के साथ नाजायज संबंधों का विरोध, मायके में रहकर कर रही पढ़ाई

अबोहर उप मंडल के गांव दानेवाला सतकोसी निवासी एक विवाहिता को उसकी ही एक रिश्तेदार महिला ने अपने सास-ससुर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल में दाखिल करीब 19 वर्षीय लवप्रीत कौर ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसका विवाह फरीदकोट निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके ही परिवार की एक महिला के साथ उसके पति के संबंध बन गए। जिस पर उसे शक होने लगा। महिला ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से अबोहर में अपने मायके में रह रही है और एक निजी कालेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई भी कर रही है। उसने बताया कि आज सुबह उसके पति से संबंध रखने वाली महिला ने अपनी सास-ससुर के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके गले में रस्सी डालकर उसे गली में घसीटा। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। पीड़िता के पिता मंगा सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *