अबोहर में महिला को लोहे की रॉड से पीटा:बीमार मां से मिलने थी आई, तीन जगह से टूटी बांहें

अबोहर में रहने वाली अपनी बीमार मां का हाल जानने आई महिला पर उसके पति, सास और ससुर ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में महिला काजल की बांह तीन जगह से टूट गई और शरीर पर कई चोट के निशान हैं। घटना की जानकारी देते हुए काजल ने बताया कि वह तीन छोटे बच्चों की मां है और नलका चौक क्वार्टर नंबर 12 हिसार में रहती है। उसकी मां अबोहर के आर्य नगर में रहती हैं, जो पिछले कुछ समय से बीमार चल रही हैं। काजल ने ससुरालियों को मां से मिलने जाने की बात कही, लेकिन वे उसे जाने से रोक रहे थे। मां की तबीयत ज्यादा खराब होने पर वह बच्चों के साथ अबोहर आ गई। जब काजल की मां घर पर नहीं थी, तभी उसके ससुराली मायके पहुंच गए। इस मौके का फायदा उठाकर उन्होंने काजल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लगातार पिटाई से काजल बेहोश हो गई और ससुराली वहां से फरार हो गए। जब मां घर लौटीं तो उन्होंने काजल को अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल की डॉ. वाणी सिंगला और चीफ फार्मासिस्ट इंसाफ शर्मा के अनुसार, काजल की बांह में तीन जगह फ्रैक्चर है और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। मामले की सूचना सिटी-2 पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *