अबोहर में महिला से मोबाइल छीना:लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ा, बाइक कब्जे में ली, पुलिस को सौंपा

फाजिल्का के अबोहर में एक महिला से मोबाइल छीनने के मामले में स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुरानी सूरज नगरी में हुई इस घटना में आरोपी के पास से नशीली गोलियां और सिरिंज भी मिली हैं। घरों में काम करने वाली 30 वर्षीय पूनम ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर रिक्शा चालक और अन्य वाहन लोगों ने एक आरोपी को बाइक समेत पकड़ लिया। नशीली गोलियां और सिरिंज बरामद लोगों ने आरोपी से महिला का मोबाइल बरामद किया। जांच में आरोपी की जेब से नशीली गोलियां और नशे का टीका लगाने वाली सिरिंज मिली। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे की पूर्ति के लिए चोरी और झपटमारी करता है। उसकी बाइक उसकी मां के नाम पर है। थाना नंबर 2 के एएसआई विनोद कुमार ने कहा कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पंजाब सरकार 30 मई तक राज्य को पूरी तरह नशा मुक्त करने का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *