अबोहर में युवक की मौत:मां बोली- खाना खाकर सोया, सुबह नहीं उठा; मुंह से निकल रहा था झाग

फाजिल्का के अबोहर में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढाणी कडाका सिंह के रहने वाले जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है। जसविंदर रात को काम से लौटा और खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। रात करीब 1-2 बजे उसकी मां सुनीता ने उसे जगाने की कोशिश की। जब वह नहीं उठा और मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीडफार्म चौकी के एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस को अभी मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *