अबोहर में युवक की संदिग्ध मौत:झाड़ियों में पड़ा मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों लगाए हत्या के आरोप

अबोहर के सीडफार्म कच्चा में आज सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मनु सिंह (27) पुत्र सूबा सिंह के रूप में हुई है। उसके भाई आकाशदीप ने बताया कि मनु सिंह टेंपू पर लकड़ी ढोने का काम करता था। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी और उसका एक साल का बच्चा भी है। शरीर पर चोट के निशान आकाशदीप के अनुसार, मनु सिंह कल रात काम से घर लौटा था। देर रात उसे किसी का फोन आया, जिसके बाद वह कुछ ही मिनटों में वापस आने की बात कहकर घर से चला गया। वह रातभर वापस नहीं आया। आज सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसके शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सीडफार्म चौकी और सिटी वन अबोहर की पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच के आदेश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *