अबोहर में युवक ने निगला जहर:घरेलू विवाद के चलते परेशान, बठिंडा किया गया रेफर, दो बच्चों का पिता

फाजिल्का के अबोहर में नई आबादी में रहने वाले 35 वर्षीय नीरज ने घरेलू विवाद के कारण जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। नीरज जगदीश लाल के पुत्र हैं और दो बच्चों के पिता हैं। घटना आज दोपहर की है। विषैली वस्तु के सेवन के बाद नीरज की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टर सुरेश कंबोज ने बताया कि नीरज ने जो विषैली वस्तु ली है, वह अत्यंत खतरनाक है। प्राथमिक उपचार के बाद नीरज को एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया है। उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और वह मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *