अबोहर में युवक से दिनदहाड़े लूट:रास्ते में 3 बदमाशों ने घेरा; तेजधार हथियार से किया घायल, कैश छीनकर फरार

फाजिल्का जिले के अबोहर में एक युवक से लूटपाट की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह नेहरू पार्क के पास तीन बदमाशों ने युवक को घेर लिया। वहीं तेजधार हथियार से हमला कर कैश लूटकर फरार हो गए। घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित विशाल कुमार डंगरखेड़ा गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार विशाल नेहरू पार्क के पीछे वाली गली से जा रहा था। इसी दौरान वहां खड़े 3 युवकों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर विशाल को घायल कर दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद 1700 रुपए छीनकर फरार हो गए। दो युवकों ने पहुंचाया अस्पताल घायल विशाल को वहां से गुजर रहे सीडफार्म के दो युवक सरकारी अस्पताल ले गए। विशाल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिटी वन पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *