अबोहर में रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया:पुलिस ने कराया डीएनए टेस्ट, आरोपी जेल में

फाजिल्का के अबोहर में रेप पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने आज बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया है। घटना कल्लरखेड़ा चौकी क्षेत्र की है, जहां एक साढ़े 17 वर्षीय नाबालिग ने 12 जून को एक बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 27 मई को उनकी टीम ने राजस्थान से आ रहे लड़का-लड़की को बरामद किया था। लड़की उस समय 8 माह की गर्भवती थी। लड़की को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। 22 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ लड़की को भगाने का मामला दर्ज किया था। बाद में उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया। लड़का-लड़की का डीएनए टेस्ट पहले ही कराया जा चुका है। अब नवजात का डीएनए सैंपल जांच के लिए खरड़ की लैब में भेजा गया है। पीड़िता के माता-पिता ने अपनी बेटी और उसके बच्चे को स्वीकार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अपराध के लिए आरोपी को कम से कम 20 साल की सजा हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *