अबोहर में शख्स के दोनों पैर कटे:खेत में काट रहा था लकड़ियां, हाथ से छुटकर लगा कटर, डाक्टर बोले- टांके लगा पाना मुश्किल

अबोहर के सराभा नगर निवासी एक व्यक्ति का एक पैर उस समय पूरी तरह से कटर से कटकर अलग हो गया, जब वह लोहे के कटर द्वारा खेत में लकड़ियां काट रहा था। लहूलुहान व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। 50 वर्षीय रघुबीर निवासी सराभा नगर आज दोपहर गांव कीकरखेड़ा में लोहे के कटर से खेत में लकड़ी काट रहा था कि अचानक कटर हाथ से छूटकर उसके पांव पर चल गया, जिससे उसका एक पांव तो अलग हो गया, जबकि दूसरे पैर पर भी तीन जगह पर गहरा कट लग गया। रघुबीर का शोर सुनकर परिजन एकत्र हुए और उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। फार्मासिस्ट अक्षय और बंता सिंह ने बताया कि रघुबीर सिंह की हालत बेहद गंभीर थी, क्योंकि कटर उसके एक पैर पर तीन ऐसी जगह पर लगा है जहां पर टांके लगा पाना भी मुश्किल है। एक पांव तो अलग हो चुका है, इसलिए केवल उसे पटिटयां आदि करके फरीदकोट रेफर किया गया है। उसका इलाज केवल प्लास्टिक सर्जन ही कर सकता है। जो यहां पर संभव नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *