अबोहर में सड़क पर घायल मिला बुजुर्ग:घर से बाइक लेकर निकला, परिजनों बोले- कोर्ट केस की रंजिश में किया गया हमला

फाजिल्का में अबोहर के गांव बिशनपुरा में देर रात अपने घर से निकला एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। गांव निवासी 60 वर्षीय संजय कुमार रात करीब 9 बजे अपनी बाइक से निकले थे। मात्र 10 मिनट बाद वे सड़क पर घायल अवस्था में मिले। घायल की पहचान के बाद उनके भतीजे मुकेश ने निजी वाहन से उन्हें सीतो अस्पताल पहुंचाया। साथ ही 112 हेल्पलाइन को भी सूचित किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अबोहर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घटना को साजिश करार दिया परिवार ने इस घटना को साजिश करार दिया है। मुकेश ने बताया कि उनके चाचा के कई कोर्ट केस चल रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इन्हीं मामलों की रंजिश में किसी ने हमला किया हो सकता है। उन्होंने पुलिस जांच की मांग की है। एएसआई कृष्ण लाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वहां न तो कोई टक्कर के निशान मिले और न ही बाइक को कोई नुकसान हुआ है। मामले की सूचना सीतो चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस यह पता लगाएगी कि यह दुर्घटना है या फिर जानबूझकर किया गया हमला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *