अबोहर में सड़क पर भरे गंदे पानी में पलटा ई-रिक्शा:ड्राइवर घायल, मंत्री के आदेश पर भी नहीं सुधरी सीवरेज व्यवस्था

फाजिल्का जिले के अबोहर के सीतो रोड पर सीवरेज की समस्या से एक बड़ा हादसा हो गया। लूना नर्सिंग होम के पास सड़क पर भरे गंदे पानी में एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ड्राइवर की टांग टूट गई, जबकि सवारियां बाल-बाल बच गई। घटना शाम के समय की है। सवारियों को लेकर शहर जा रहा था जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा ड्राइवर सवारियों और लकड़ियों को लेकर शहर की ओर जा रहा था। लूना नर्सिंग होम के पास सीवरेज जाम की वजह से सड़क पर बरसाती और गंदा पानी भरा हुआ था। इसी पानी से निकलते वक्त ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और घायल ड्राइवर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीतो रोड पर लंबे समय से सीवरेज लाइनें जाम हैं। इस वजह से सड़क पर हमेशा दूषित पानी भरा रहता है। कई जगह सड़क टूट भी चुकी है। प्रशासन बना मूकदर्शन बता दें कि हाल ही में निकाय मंत्री ने अबोहर का दौरा किया था। उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर निगम अधिकारियों को सीवरेज प्रणाली ठीक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन मंत्री के आदेश के बाद भी स्थिति जस की तस है। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। वह हादसों को देख रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *