अबोहर में सुरक्षा गार्ड की मौत:38 साल से फिरोजपुर कोर्ट में तैनात, 4 दिन से चल रहे थे बीमार

फाजिल्का जिले के अबोहर में गुरुवार रात सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। मनजीत सिंह पिछले 38 वर्षों से फिरोजपुर जिला सैशन कोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे अबोहर के सिटी वन क्वार्टर नंबर 96 में रहते थे। जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह पिछले 3-4 दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी अचानक मौत के बाद शव को अबोहर के सिविल अस्पताल में रखा गया है। अबोहर सिटी वन के पुलिस कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।F मनजीत सिंह पांच बच्चों के पिता है। मनजीत सिंह के पिता का नाम फरचंद है। माता की पहले मौत हो चुकी है। सिटी वन के एएसआई भूपेन्द्र सिंह ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *