अबोहर में सूने घर से 15 लाख के जेवर चोरी:मां का हाल जानने कोलकाता गया था युवक, पीछे से घुसे चोर

फाजिल्का जिले के अबोहर में नई आबादी क्षेत्र में एक प्रवासी के सूने घर से अज्ञात चोरों ने करीब 15 लाख रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद चुरा लिए। यह घटना तब हुई, जब मकान मालिक अपनी मां का हाल जानने कोलकाता गया हुआ था। लौटने पर बिखरा मिला सामान कोलकाता के शेख जैसमल पिछले चार साल से नई आबादी की गली नंबर 11 में रहते हैं और अबोहर की फर्म शिवलाल ज्वेलर्स में काम करते हैं, 24 जनवरी को अपनी बीमार मां से मिलने कोलकाता गए थे। आज सुबह घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। जैसमल ने बताया कि वह जहाज से यात्रा कर रहे थे, इसलिए घर में करीब 10 तोले सोना, एक लाख रुपए नकद और एक टैबलेट छोड़कर गए थे। टिकट नहीं मिलने से वापसी में देरी वह इतनी बड़ी मात्रा में सोना और नकदी अपने साथ नहीं ले जा सकते थे। टिकट न मिलने के कारण उन्हें वापस आने में देरी हुई और वह बीकानेर वाली ट्रेन से अबोहर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बाहर का दरवाजा तो ठीक था, लेकिन अंदर के दरवाजे खुले थे। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से थाना नंबर दो की पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *