अबोहर में स्कूल वैन की टक्कर से युवक की मौत:रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा, ड्राइवर फरार, एक बच्चे का पिता था

अबोहर में रोड पार कर रहे एक युवक की स्कूल वैन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा हनुमानगढ़ रोड पर हुआ। मृतक की पहचान मोहम्मद शमीम के रूप में हुई है। वह झारखंड के लातेहर जिले का रहने वाला था। घटना सुबह के समय मिराज सिनेमा के पास हुई। शमीम सड़क निर्माण में का काम करता था। वह अपने परिवार के साथ अबोहर में रह रहा था। रोड पार करते समय तेज रफ्तार स्कूली वैन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह रोड पर गिर गया। वैन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल शमीम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को अबोहर की मोर्चरी में लाया गया है। सिटी-2 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर वैन और चालक की पहचान करने में जुटी है। मृतक एक बच्चे का पिता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *