अबोहर में 10 दिन बाद हुआ शव का पोस्टमॉर्टम:नशे के कारण हुई थी दिव्यांग की मौत, अस्पताल प्रशासन ने सूचना नहीं दी

अबोहर के सरकारी अस्पताल में दिव्यांग व्यक्ति का शव पिछले 10 दिनों से मॉर्च्युरी में रखा है, जिसका आज पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। इससे पहले अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। नेहरू पार्क में 40 वर्षीय व्यक्ति बेसुध मिला था। वह नशे का आदी था। उसने बताया कि उसने पंजपीर नगर से नशा खरीदा था। नशे की तलब लगने पर लोगों ने उसे 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती होने के 4 घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। अब तक न तो मृतक की पहचान हो पाई है और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। समाज सेवी राजू चराया ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर तक सार्वजनिक नहीं की। पार्षद विपन शर्मा ने कहा कि दिव्यांग को जीवित रहते परिवार ने नकारा और मृत्यु के बाद भी उसके शव की अवहेलना हुई। थाना प्रभारी का कहना है कि वे हाईकोर्ट में व्यस्त थे। जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी मिली, उन्होंने पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाकर पोस्टमार्टम करवाया। शव को नर सेवा नारायण सेवा समिति को सौंप दिया गया, जिसने शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *