अबोहर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण यात्री सेवाएं प्रभावित होंगी। लोगों को यातायात से संबंधित कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह जारी की है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 11 मार्च को बठिंडा-फाजिल्का रूट की ट्रेन संख्या 54559-54560 का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। 12 और 13 मार्च को अंबाला-श्रीगंगानगर रूट की ट्रेन संख्या 14525-14526 केवल बठिंडा तक ही चलेगी। ऑप्शनल ट्रेन सेवाओं का उपयोग करें यात्री रेलवे अधिकारी अमन कुमार ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे इन दो दिनों के लिए ऑप्शनल ट्रेन सेवाओं का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि अन्य सभी ट्रेनें सामान्य समय-सारणी के अनुसार चलती रहेंगी। यह निर्माण कार्य स्टेशन के आधुनिकीकरण का हिस्सा है।


