अबोहर AAP हलका इंचार्ज ने किया सड़क का शिलान्यास:12.50 करोड़ आएगी लागत, अरुण नारंग बोले- विकास के लिए कदम उठा रही सरकार

गुरुवार को आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने अबोहर में मलोट चौक पुल से बुर्जमुहार चौक तक बनने वाली नई सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 12.50 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस अवसर पर अरुण नारंग ने कहा कि यह परियोजना शहर के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने पंजाब सरकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य के विकास के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों की सराहना की। नारंग ने बताया कि राज्य सरकार शहरों और गांवों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अबोहर की इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी। आधुनिक रुप से विकसित होगी सड़क : नारंग उन्होंने कहा कि इस सड़क को आधुनिक रूप में विकसित किया जाएगा। सड़क के बीचों-बीच फुटपाथ बनाया जाएगा और वहां फूलदार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे न केवल पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। यह सड़क अबोहर के प्रमुख मार्गों में से एक है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क के निर्माण के बाद यहां यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। अरुण नारंग ने कहा कि पहले यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गड्ढों और खराब हालत के कारण अक्सर दुर्घटनाएं भी हो जाती थीं। अब नई सड़क बनने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी और लोगों की यात्रा अधिक सुरक्षित व आरामदायक होगी। सीएम मान का जताया आभार उन्होंने इस परियोजना के लिए रुपए जारी करने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उनके साथ कोआर्डीनेटर रणधीर गाबा, दविंदर सिंह काका, सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *