अब आयुष्मान और अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत हार्ट-कैंसर का महंगा इलाज भी फ्री होगा

आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना और अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत अब हार्ट, कैंसर, बोन मेरो ट्रांसप्लांट जैसा महंगा इलाज भी फ्री में होगा। पहले ये बीमा पैकेज में शामिल नहीं थे। लेकिन अब 534 तरह के नए पैकेज को इन दोनों योजना से जोड़ा गया है। अब आयुष्मान और अबुआ स्वास्थ्य योजना से सूचीबद्ध कोई भी अस्पताल इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने से इनकार नहीं कर सकेंगे। झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के 66 लाख से अधिक लाल-पीला और हरा राशन कार्डधारी परिवार इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। आयुष्मान और अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 10 फरवरी 2025 को झारखंड राज्य में सूचीबद्ध सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में पुरानी बीमा की अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद नई बीमा अवधि को लागू कर दिया गया। इसके साथ ही हेल्थ बेनिफिट पैकेज-2022 भी लागू कर दी गई। इसके तहत 534 नए पैकेज शामिल किए गए और पुराने पैकेज की कीमत में संशोधन किया गया। अस्पताल अब एक एमबी तक की फाइल अपलोड कर सकेंगे झारखंड में आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत क्लेम व सेटलमेंट का काम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) में किया जाता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा टीएमएस के नए वर्जन को भी झारखंड में लागू किया गया है। झारखंड में योजना हाइब्रिड मोड में संचालित है और देश भर में झारखंड ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया, जहां टीएमएस 2.0 को लागू है। झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक अबु इमरान ने कहा कि अब अस्पतालों को भी काम करने में काफी सुविधा होगी। टीएमएस 2.0 में डॉक्यूमेंट का साइज अब 500 केबी से बढ़ाकर 1 एमबी कर दिया गया है। इससे अस्पताल अब अधिक डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकेंगे। झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी द्वारा सभी सूचीबद्ध लगभग 566 अस्पतालों को नए सॉफ्टवेयर एवं पैकेज का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हेल्थ बेनिफिट पैकेज में ये मिलेंगे हेल्थ बेनिफिट पैकेज-2022 में पैलिएटिव केयर पैकेज, हाई एंड प्रोसेस जैसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट और कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी, कार्डियक संबंधित रोग के साथ हाई एंड ड्रग्स के पैकेज और हाई एंड डायग्नोस्टिक्स की प्रक्रियाएं भी शामिल की गई है। यानी अब सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि महंगी रेडियोलॉजिक जांच जैसे पेट, सिटी स्कैन, एमआरआई, बोन मेरो टेस्ट, बायोप्सी टेस्ट समेत अन्य जांच भी हो सकेगी। वहीं, इलाज के दौरान लगने वाली महंगी दवाएं भी पैकेज के अंतर्गत आएंगी। इन महंगे जांच का भी लाभ ले सकेंगे पेट सीटी स्कैन बोन मेरो टेस्ट बायोप्सी टेस्ट एफएनएसी टेस्ट 3डी अल्ट्रासाउंड एडवांस जेनेटिक टेस्ट डिटेल ब्लड एनालिसिस टेस्ट नेक्सट जेनरेशन सिक्वेंसिंग एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड कोक्लियर इम्प्लांट भी करा सकेंगे विभिन्न तरह के कैंसर हृदय संबंधित सभी तरह की बीमारी कोक्लियर इम्प्लांट बोन मेरो ट्रांसप्लांट ब्रेन से संबंधित सभी तरह की बीमारी पैलिएटिव केयर (लंबा चलने वाला इलाज) 50 से ज्यादा और किफायती जांच भी हो सकेंगी।) (गंभीर से गंभीर बीमारियां भी सूची में शामिल ) इन बीमारियों के इलाज भी योजना के तहत करा सकेंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *