अब तक 3 लाख 32 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी:जिले के 39 हजार किसानों ने बेची, 318 करोड़ का भुगतान जारी

कटनी जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 39 हजार 81 किसानों से 3 लाख 32 हजार 585 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसमें 2 लाख 25 हजार 478 मीट्रिक टन धान का परिवहन भी कर लिया गया है। जिले में अब तक 49 हजार 156 किसानों ने स्लॉट की बुकिंग कराई है। जिसमें 1 लाख 92 हजार 375 मीट्रिक टन के स्वीकृति पत्रक भी जारी कर दिए गए हैं। किसानों से खरीदी गई धान का 318 करोड़ 37 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है। धान खरीदी में पहले स्थान पर बहोरीबंद धान खरीदी के मामले में जिले में पहले स्थान पर बहोरीबंद तहसील है। बहोरीबंद क्षेत्र में 8 हजार 60 किसानों से 71 हजार 436 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदी गई है। वहीं दूसरे नंबर पर तहसील ढीमरखेड़ा तहसील है। यहां पर 6 हजार 470 किसानों से 47 हजार 908 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदी गई है। इसके अलावा रीठी तहसील में 4 हजार 687 किसानों से 45 हजार 46 मीट्रिक टन धान, बड़वारा तहसील में 5 हजार 368 किसानों से 38 हजार 888 मीट्रिक टन धान, विजयराघवगढ़ तहसील के 4 हजार 430 किसानों से 36 हजार 19 मीट्रिक टन धान, बरही तहसील के 4 हजार 17 किसानों से 35 हजार 318 मीट्रिक टन धान, कटनी तहसील के 3 हजार 178 किसानों से 32 हजार 164 मीट्रिक टन और स्लीमनाबाद तहसील के 2 हजार 871 किसानों से 25 हजार 805 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *