अब फिर बदलेगा अजमेर डिस्कॉम का नक्शा:राज्य सरकार के जिले-सम्भाग खत्म करने का असर, अब 14 जिले व 3 जोन रहेंगे

राज्य सरकार के जिला व सम्भाग हटाने के निर्णय से अजमेर डिस्कॉम को राहत मिलेगी। आने वाले समय में अजमेर डिस्कॉम में 14 जिले व तीन जोन ही रहेंगे। इसका कारण राज्य सरकार की ओर से हाल ही में केकड़ी, शाहपुरा व नीम का थाना जिला तथा सीकर व बांसवाड़ा सम्भाग खत्म करना है। इस कवायद के बाद स्टाफ की कमी से जूझ रहे डिस्कॉम को राहत मिलेगी। डिस्कॉम के कार्यवाहक प्रबन्धक के.पी. वर्मा ने बताया-अभी राज्य सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं मिले है और जैसे निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 2023 से पहले 11 जिले व तीन जोन थे और कांग्रेस सरकार की ओर से जिले व सम्भाग की घोषणा के बाद 17 जिले व 5 जोन हो गए थे। अब ये फिर से घटकर 14 जिले व 3 जोन होंगे। पहले ये थे डिस्कॉम में शामिल जिले 2023 (कांग्रेस सरकार) -नए जिले इनको बनाया गया 2024 (भाजपा सरकार) – अब फिर से इनको हटाया पढें डिस्कॉम की ये खबर भी…. अजमेर डिस्कॉम के कैशियर ने किया 1.14 करोड़ का घोटाला:बिजली बिल और कनेक्शन के कैश की गलत एंट्री की; हिसाब मांगा तो हुआ फरार अजमेर डिस्कॉम के कैशियर ने 48 दिन में 1 करोड़ 14 लाख 82 हजार रुपए का फ्रॉड कर लिया। अधिकारियों ने महीने के हिसाब की रिपोर्ट मांगी तो पहले तो 8 दिन तक टालमटोल करता रहा। इसके बाद मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। डिस्कॉम के खातों की जांच की गई तो करोड़ों के घोटाले का खुलासा हुआ। मामला अजमेर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले उदयपुर जिले के मावली कार्यालय का है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक पढें डिस्कॉम की ये खबरें भी…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *