अब भी एमसीबी जिले का राजस्व रिकार्ड कोरिया में

मनेंद्रगढ़| एमसीबी जिला को कोरिया से अलग जिला बने करीब 3 साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक एमसीबी जिला का राजस्व रिकार्ड कोरिया जिला के अभिलेखागार बैकुंठपुर से मनेंद्रगढ़ नहीं आ पाया है, जिस कारण आमजनों व किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों को पुराने नक्शा, खसरा, बी-1 मिशन व अधिकार अभिलेख सहित कई अन्य राजस्व रिकार्डों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में कई लोग पहले भी मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हो सकी है। अधिवक्ता रामनरेश पटेल ने कलेक्टर को इस बारे में ज्ञापन सौंपा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *