अब हर मंगलवार दंतेश्वरी के डंकिनी तट पर आरती

दंतेवाड़ा | दंतेश्वरी मंदिर में अब साल दर साल भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। शीतकालीन छुट्टियों में जहां रोज 5 हजार लोग यहां दर्शन करने पहुंच रहे थे। वहीं अभी भी रोज 2 हजार लोग माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं। दंतेश्वरी मंदिर में अब शाम की आरती के बाद हर मंगलवार को डंकिनी नदी के घाट पर भी आरती का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत की गई और बड़ी संख्या में भक्त इस आरती में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *