अभय यादव रहे मैन ऑफ द सीरीज:बेंच टीम ने बार टीम को 41 रन से हराकर जीता खिताब

धौलपुर अभिभाषक संघ की ओर से आयोजित स्पोर्ट्स वीक के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को संपन्न हुआ। फाइनल में बेंच टीम ने बार टीम को 41 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की। अभय यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। फाइनल मुकाबले में बेंच टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 124 रन बनाए। बेंच की ओर से अभय ने 31 गेंदों में 64 रन और सचिन ने 22 गेंदों में 40 रन की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बार टीम निर्धारित 10 ओवर में 83 रन ही बना सकी। बार की ओर से आसिफ उस्मानी ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। बेंच के गेंदबाजों पियूष और शांतनु ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापान समारोह में मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘जो खिलाड़ी खेले हैं, वहीं जीते हैं’ कहकर अभिभाषक संघ की सराहना की और बताया कि इस प्रकार के आयोजन बार-बेंच के मध्य आपसी समन्वय और सौहार्द को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गोयल ने 7 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिला-पुरुष अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को सराहनीय बताया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने आयोजन की सफलता का श्रेय पूरी कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सहयोग को दिया। महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर ने सभी अतिथियों, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *