अभा वॉलीबॉल टूर्नामेंट पर जबलपुर रेलवे ने जमाया कब्जा, इनकम टैक्स पुणे को हराया

भास्कर न्यूज | बीजापुर नगर के मिनी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जबलपुर रेलवे बनाम इनकम टैक्स पुणे खेला गया। इसमें जबलपुर रेलवे ने जीत हासिल कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं इनकम टैक्स पुणे टूर्नामेंट की उपविजेता बनी। टूर्नामेंट में तीसरा स्थान छत्तीसगढ़ पुलिस और चौथा स्थान तमिलनाडु को मिला। जबलपुर रेलवे को पहला पुरस्कार 1 लाख, इनकम टैक्स रेलवे को दूसरा पुरस्कार 51 हजार, छत्तीसगढ़ पुलिस को तीसरा पुरस्कार 21 हजार और तमिलनाडु को चौथा पुरस्कार 11 हजार रुपए दिए गए। टूर्नामेंट में आठ राज्यों की टीमों के साथ संभाग व जिले की टीमों ने भी हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट जबलपुर रेलवे के अभिराज, बेस्ट ब्लॉक छत्तीसगढ़ पुलिस के टी. चंद्रशेखर, बेस्ट सेटर जबलपुर रेलवे के ऋतुराज और बेस्ट अटैकर का खिताब इनकम टैक्स पुणे के संकेत को दिया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान जिपं अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिपं सदस्य शंकरैया माडवी, मैथ्यूज कुजुर, नपा अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, जपं सदस्य धनेश्वरी बाकडे, वरिष्ठ नागरिक घासीराम नाग, कलेक्टर संबित मिश्रा, डीएफओ आरके जांगड़े, जिपं सीईओ नम्रता चौबे, एसडीएम जागेश्वर कौशल, खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, डिप्टी कलेक्टर उत्तम पंचारी सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *