रांची | झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ व वाइफ्स एंड वुमन चैप्टर की शनिवार को बैठक हुई। अभियंता सह होली मिलन समारोह का आयोजन एक मार्च को एकलव्य बैंक्वेट, दलादली मोड़ में आयोजित होगा। समारोह में रंग-गुलाल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं की जाएंगी। बैठक में जेसा की ओर से पूर्व महासचिव समरेंद्र प्रसाद, महासचिव राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष अंशुमन प्रकाश, संगठन सचिव अमन प्रसाद तथा वाइफ्स एंड वुमन चैप्टर की ओर से अर्पणा सिंह, सेजल, शालिनी, प्रिया, एकता और लक्ष्मी उपस्थित रहीं।


