अभी 8 घंटे पहले बोर्डिंग बदल सकते हैं:करंट चार्ट बनने तक बोर्डिंग बदलने की छूट देने की तैयारी

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब यात्री करंट चार्ट तैयार होने तक बोर्डिंग पॉइंट में बदलाव कर सकेंगे। यानी, ट्रेन छूटने से 15 से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा मिलेगी। अभी यह सुविधा पहला रिजर्वेशन चार्ट बनने तक सीमित है। पहला चार्ट ट्रेन छूटने से 8-10 घंटे पहले बन जाता है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही थी।रेलवे बोर्ड ने इसे सुधारने के लिए सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को पत्र लिखा है। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पीएम) संजय मनोचा ने उत्तर पश्चिम रेलवे सहित अन्य जोनल रेलवेज को निर्देश जारी किए हैं। रेलवे ने क्रिस से कहा है कि बोर्डिंग पॉइंट बदलने की अनुमति करंट चार्ट तैयार होने तक दी जाए। इसकी तकनीकी व्यवहार्यता पर क्रिस से रिपोर्ट मांगी गई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मार्च महीने में इस नई व्यवस्था को लागू किया जा सकता है। रिजर्वेशन एक्सपर्ट नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि कॉमर्शियल सर्कुलर के तहत रेलवे ने यह व्यवस्था की थी कि जिस स्टेशन से यात्री ने टिकट बुक कराई है, उसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले किसी अन्य स्टेशन से भी ट्रेन में सवार हो सकता है, बशर्ते चार्ट बनने से पहले बोर्डिंग पॉइंट में बदलाव कर दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *