बिलासपुर| मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित अमन विहार में पिछले पांच दिनों से कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार उन्होंने कई बार बिलासपुर नगर निगम के सफाई विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अमन विहार की गली नंबर 1 से 6 तक लगभग डेढ़ सौ मकान हैं, जहां से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कचरा निकलता है। गाड़ी नहीं आने से लोगों को कचरा घरों के बाहर जमा करना पड़ रहा है, जिससे दुर्गंध और गंदगी फैलने लगी है। रहवासियों ने जल्द से जल्द कचरा वाहन भेजने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बीमारी फैलने का खतरा न बढ़े। – मुकीम अंसारी, स्थानीय निवासी


