अमरकंटक नौतपा का पांचवा दिन, आधे घंटे की झमाझम बारिश
अमरकंटक। प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में चल रहे नौतपा के पांचवें दिन ढाई से तीन तक आधे घंटे की बहुत तेज झमाझम बारिश से मौसम में ठंडकता आ गई है। 5 दिनों के नौतपा में तीन दिनों की बारिश हो चुकी है कभी रिमझिम रिमझिम बूंदाबांदी की वर्षा तो कभी तेज बारिश ने नौतपा की तपन नहीं होने दी और मौसम इससे सुहाना खुशनुमा हो गया जैसा की उम्मीद की जा रही थी नौतपा में तेज गर्मी पड़ेगी लेकिन उसके विपरीत लगभग पूरे माह भार से प्रत्येक दिनों ही बारिश हो जा रही है फल स्वरुप गर्मी का एहसास नहीं हो रहा। आज सुबह से हल्की उमस भरी गर्मी महसूस हो रही थी लेकिन काले काले बादलों ने उमड़ घुमड़ कर बहुत तेज बारिश कर दी। पवित्र नगरी अमरकंटक में बारिश होने से एक बार फिर से मौसम परिवर्तित होकर बेहद खुशनुमा सुहाना भरा हो गया इसका पर्यटक तीर्थ यात्रियों भक्त श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया भीगते हुए ही नर्मदा मंदिर में दर्शन के लिए आते जाते रहे वहीं कुछेक पर्यटक यात्रीगण रामघाट एवं कोर्ट तीर्थ घाट कुंड में जमकर डुबकी लगाते रहे। वर्षा होने से मंदिर के सामने बैठे भिखारी एवं यात्री आनन फानन में छाता लगाते हुए आते जाते दिखे। उल्लेखनीय है कि विगत एक माह से लगभग वर्षा होते रहने के चलते कुआ तालाब एवं बोर का जलस्तर ज्यादा नीचे नहीं गिर पाया है इससे पेयजल आपूर्ति की ज्यादा समस्या नहीं हो रही।


