अमरकंटक में जमीं बर्फ की चादर नव वर्ष पर पर्यटको की भीड़

अमरकंटक में जमीं बर्फ की चादर नव वर्ष पर पर्यटको की भीड़
अमरकंटक।
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में शनिवार की रात्रि ठंड ने रविवार की सुबह क्षेत्र में खर्रा जमा दिया। लोगों का कहना है कि  क्षेत्र में ठंड का प्रकोप और तगड़ा आने वाला है। दिन में धूप निकल जाने से ठंड का असर लोगों को अच्छा लगता है, पर शाम होते ही सूर्यास्त के बाद मौसम में ठंड का प्रभाव दिखने लग जाता है। आज रविवार की सुबह शासकीय उद्यान अमरकंटक के एक अधिकारी कमलेश तिवारी ने बताया कि जमी ओस की बूंदे बर्फ की परत जैसे सुबह नजर आ रही थी। आज खर्रा (ठंड) तेज रहा पर गुरुवार, शुक्रवार को कम था। आज सुबह ठंड भी काफी था लेकिन धूप जैसे जैसे ऊपर आती है ठंड कम होने लगता है। अमरकंटक में पर्यटक, श्रद्धालुओं की संख्या नव वर्ष के आगमन पर खूब आ रही है। लोग यहां की वादियों का भरपूर आनंद उठा रहे है। नर्मदा परिक्रमा वासियों की संख्या में भी खूब इजाफा हो रहा है। नर्मदा परिक्रमा वासियों हेतु अमरकंटक के अनेक आश्रमों में परिक्रमा वासियों की व्यवस्था हेतु एक या दो दिवस भोजन, विश्राम की व्यवस्था रहती है। पर्यटकों हेतु क्षेत्र में अनेक स्थल है, विश्रामगृह, होटल, आश्रम, धर्मशाला आदि में श्रद्धालु, तीर्थयात्री, पर्यटक आदि ठहर सकते है। अमरकंटक में प्रातः सूर्योदय (सन राइज) देखने हेतु पर्यटक खूब जाते है जिन्हें पूरा आनन्द प्राप्त होता है कारण कि आसमान इस समय पूरा स्वच्छ व साफ वातावरण रहने के कारण सूर्योदय स्पष्ट  दिखाई देता है। इसी वजह से दिन की धूप अच्छी और रात्रि ठंड का वातावरण बना रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *