अमराराम बोले- भाजपा ने विकास नहीं विनाश किया:नीमकाथाना वापस सीकर में शामिल होगा, कैबिनेट की बैठक में हुआ निर्णय

कांग्रेस सरकार के वक्त बने नए जिलों में से 9 जिलों को भजनलाल सरकार ने कैंसिल कर दिया है। साथ ही तीन संभागों को भी रद्द किया गया। दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़, सांचौर जिलों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना, कोटपुतली-बहरोड़,खैरथल-तिजारा और सलूंबर जिले बने रहेंगे। ऐसे में अब नीमकाथाना वापस सीकर में शामिल होगा। साथ ही सीकर जिला वापस जयपुर संभाग में शामिल हो जाएगा। बोले- घोषणा व्यावहारिक नहीं थी सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने 20 नए जिला व तीन नए संभाग बनाए। चुनाव आचार संहिता से पहले नए जिले व संभाग बनाने की घोषणा व्यावहारिक नहीं थी। इसके मोटे-मोटे कारण कमेटी ने प्राप्त किए हैं। इतने जिले की आवश्यकता होती तो इसका परीक्षण किया जाता। वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता देखी जाती। न पद सृजित किए,न कार्यालय भवन उपलब्धता सुनिश्चितता की। हमारी सरकार ने समिति बनाई थी। समिति ने पाया कि ये जिले व्यावहारिक नहीं है। ये जिले अनावश्यक भार डाल रहे हैं। इन जिलों की उपयोगिता बिल्कुल नहीं है। अभी नए संभाग की जरूरत भी नहीं है। अमराराम बोले- विकास नहीं भाजपा ने विकास किया वहीं सरकार के इस निर्णय पर सीकर सांसद अमराराम का कहना है कि राजस्थान में भाजपा सरकार ने सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को समाप्त किया है। भाजपा की सरकार ने कोई विकास तो नहीं किया और अब विकास का विनाश करने का काम कर रही है। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। शेखावाटी के साथ यह सौतेला व्यवहार है। यह जनता बर्दाश्त करेगी और संघर्ष के मैदान में आएगी। और भारतीय जनता पार्टी को ब्याज सहित चुकाने का काम करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *