जिले के हंडिया स्थित रिद्धनाथ घाट और देवास जिले के नेमावर के सिद्धनाथ घाट से शुरू हुई पांच दिवसीय पंचकोशी यात्रा का मंगलवार को अमावस्या पर समापन हो गया। नर्मदा परिक्रमा में 30 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। भमोरी, हंडिया में रात्रि विश्राम के बाद श्रद्धालुओं ने सुबह रिद्धनाथ व सिद्धनाथ घाट पर नर्मदा स्नान कर भगवान रिद्धनाथ और सिद्धनाथ का जलाभिषेक किया तथा प्रसादी वितरित की। अमावस्या के कारण दिनभर में करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


