अमावस्या महास्नान व सुंदरकांड पाठ हुआ, रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव की तैयारी शुरू

हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार प्रातः मंगला आरती के बाद अमावस्या महास्नान विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह अनुष्ठान श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका व कोषाध्यक्ष मनोज खेतान के सानिध्य में मंदिर के आचार्य द्वारा कराया गया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में 192वें श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। यजमान सुनील मोदी से मंदिर के आचार्य ने अखंड ज्योति प्रज्वलित करवाई। पाठवाचक द्वारा श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ कराया गया। श्रद्धालु श्री हनुमान जी की आराधना में लीन दिखाई दिए। श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि 20 से 28 फरवरी तक फागुन महोत्सव को लेकर वृहद पैमाने पर तैयारी की जा रही है। कोलकाता के कुशल कारीगर श्याम मंदिर परिसर को सजाने के लिए कार्य आरंभ कर दिया है। इस बार श्रीहरि विष्णु के 10 अवतारों को सुंदर रूप से सजाया जाएगा व नारायण का विराट रूप मंदिर परिसर में देखने को मिलेगा। निशान शोभायात्रा को लेकर वृहद पैमाने पर तैयारी चल रही है। 20 फरवरी को गणेश पूजन अनुष्ठान, ध्वज स्थापना से महोत्सव प्रारंभ होगा। 20 फरवरी से 23 फरवरी तक झारखंड में पहली बार श्री श्याम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर से महाराज गिरिराज शरण संध्या 4 बजे से कथा सुनाएंगे। 24 फरवरी को श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ धनबाद के पंकज मोदी पंकज सांवरिया द्वारा किया जाएगा। 25 फरवरी को भव्य ध्वजा शोभायात्रा, 26 फरवरी को कोलकाता के प्रसिद्ध पाठवाचक ज्योति खन्ना श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का नृत्य नाटिका के साथ संगीतमय पाठ वाचन करेंगे। 27 फरवरी को बाबा की बड़ी एकादशी, 28 फरवरी को बाबा की बड़ी द्वादशी व साल का सबसे बड़ा श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, मंत्री विष्णु चौधरी, पंकज गाड़ोदिया, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, आदित्य लोहिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल समेत अन्य सदस्य लगे हैं। श्याम बाबा का शृंगार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *