अमित बिंदल, जिनका नाम गैंगरेप केस में आया:बड़ौली के मुकाबले लोकसभा टिकट दावेदार थे; BJP में आकर बाबा बने, तिहाड़ में रहे

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल पर गैंगरेप मामले में अमित बिंदल का नाम भी सुर्खियों में है। दिल्ली की महिला ने FIR में बताया था कि वह अमित के साथ हिमाचल गई थी और वह अमित के लिए काम करती थी। अमित बिंदल सोनीपत के रहने वाले हैं। अमित बिंदल के कई तरह के कारोबार रहे हैं। 2022 में उन्होंने जननायक जनता पार्टी (JJP) छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह सोनीपत से भाजपा से टिकट मांग रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया और भगवा रूप धारण कर लिया था। बाबा बनने के साथ-साथ उन्होंने समाजसेवी का चोला भी पहन लिया था। बिंदल टिकट पाने के लिए अलग-अलग नेताओं के चक्कर लगाते रहे, लेकिन टिकट नहीं मिला। साल 2022 में उन पर 80 करोड़ रुपए के जीएसटी गबन का भी आरोप लगा था। इसे मामले में वह 56 दिनों तक तिहाड़ जेल में रहे थे। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद ही वह भाजपा में शामिल हुए। अमित बिंदल से जुड़े 4 अहम पॉइंट्स जानिए… सोनीपत के रहने वाले, स्क्रैप-LED का भी कारोबार
अमित बिंदल सोनीपत के रहने वाले हैं। बिंदल का सोनीपत में एटलस रोड पर आवास है। अमित बिंदल के कई तरह के कारोबार हैं। बिंदल जयपुर में रेलवे स्क्रैप खरीदते रहे हैं। वह एलईडी टीवी का भी कारोबार करते हैं। JJP के शहरी अध्यक्ष रहे, विधानसभा चुनाव भी लड़ा
साल 2019 में अमित बिंदल JJP में थे। इस दौरान JJP ने उन्हें सोनीपत सीट से विधानसभा की टिकट दी। बिंदल ने चुनाव लड़ा लेकिन सिर्फ 835 वोट ही मिले। साल 2021 में बिंदल डेढ़ महीने तक JJP के शहरी अध्यक्ष भी रहे। चेयरमैन पद नहीं मिला तो JJP छोड़ी
शहरी अध्यक्ष रहते हुए जब वह लोगों को पार्टी से नहीं जोड़ पाए तो उन्हें हटा दिया गया। अमित बिंदल ने JJP में चेयरमैन पद के लिए भी मजबूत दावेदारी दिखाई थी और उन्होंने इसके लिए काफी प्रयास भी किए लेकिन उन्हें चेयरमैन पद नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने JJP को अलविदा कह दिया। 2022 में भाजपा में आए, सोनीपत से मांगा टिकट
साल 2022 में अमित बिंदल JJP छोड़कर तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने लगातार पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका दिखाने की कोशिश की। 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट मांगा, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उनकी जगह मोहन बड़ौली को टिकट दी गई। हालांकि वह भी कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी से चुनाव हार गए। टिकट न मिलने पर पार्टी से बनाई दूरी
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार अमित बिंदल लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट न मिलने के बाद पार्टी के किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आए। फिलहाल उनके पास किसी तरह का कोई पद नहीं है। बड़े नेताओं की तरह रखते रहे पायलट
भाजपा में शामिल होने के बाद अमित बिंदल को लघु उद्योग प्रकोष्ठ हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद अमित बिंदल ने कई गाड़ियों का काफिला बना लिया। बिंदल एक प्राइवेट पायलट कार और कई बाउंसर और गनमैन लेकर घूमते थे। ————————– मोहन लाल बड़ौली से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- बड़ौली सुर्खियां पाने वाले हरियाणा BJP के तीसरे बड़े नेता:संदीप सिंह यौन शोषण तो बराला बेटे के कारण घिरे; 7 साल में 3 विवाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली पिछले 7 साल में हरियाणा के ऐसे तीसरे बड़े पार्टी नेता हैं, जो महिलाओं से जुड़े अपराध में फंसे हैं। उनसे पहले खेल मंत्री रहे संदीप सिंह पर महिला कोच से छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ। इससे पहले सुभाष बराला भी अध्यक्ष रहते सुर्खियों में आए। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा BJP अध्यक्ष-सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप की FIR:महिला बोली- कसौली में होटल के कमरे में जबरन शराब पिलाई, बारी-बारी से रेप किया हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (61) और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप की FIR दर्ज हुई है। ये केस हिमाचल के कसौली पुलिस थाने में 13 दिसंबर 2024 को दर्ज हुआ था, जिसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *