अमित शाह की मोगा रैली के लिए 117 हलका इंचार्ज:भाजपा ने हलका वाइज इंचार्जों की सूची जारी, मार्च में होली के बाद होगी रैली

भारतीय जनता पार्टी ग्रैंड तरीके से पंजाब में चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। मोगा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बड़ी रैली करेंगे। भाजपा इस रैली से विधानसभा चुनाव 2027 के चुनावी सफर का आगाज करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने मोगा रैली को ग्रैंड शो बनाने के लिए कमर कस ली और 117 विधानसभा क्षेत्रों में हलका इंचार्ज नियुक्त कर दिए। हलका इंचार्ज अपने-अपने हलकों से कार्यकर्ताओं व आम लोगों को रैली में ले जाएंगे। पंजाब भाजपा ने अभी रैली की तिथि घोषित नहीं की लेकिन माना जा रहा है कि अमित शाह की रैली मार्च में होली के बाद होगी। पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ व कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने सभी हलका इंचार्जों को रैली की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। रैली के लिए भाजपा बूथ लेवल मैनेजमेंट भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल का कहना है कि रैली के लिए बूथ लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब भर में भाजपा के 630 मंडल हैं। सभी मंडलों को रैली में शामिल होने के लिए कहा गया है। मंडल प्रधानों को कहा गया है कि वो बूथ लेवल से कार्यकर्ताओं को रैली में लाएंगे ताकि विधानसभा चुनाव 2027 का मैसेज भाजपा के बूथ लेवल कार्यकर्ता तक पहुंच सके। मालवा के हलका इंचार्जों को 2-2 हजार लोग जुटाने की जिम्मेदारी मोगा रैली में भाजपा की लक्ष्य एक से सवा लाख लोगों को जुटाने का है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी ने मालवा के हलका इंचार्जो को 2-2 हजार लोगों को रैली में लाने का टारगेट दिया है। वहीं दूर के हलकों को 5-5 सौ लोगों को लाने का लक्ष्य दिया है। रैली का स्थान जल्दी होगा फाइनल प्रितपाल सिंह बलियेवाल ने बताया कि मोगा जिले में रैली का स्थान एक दो दिन में फाइनल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रैली के लिए कम से कम 125 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। रैली का स्थान चयन करने में प्रदेश की टीम काम कर रही है। हलका इंचार्ज बनने पर भाजपाइयों में उत्साह भाजपा ने हलका इंचार्जों की सूची जारी की। हलका इंचार्जों की सूची में नाम आने पर भाजपा नेताओं में भारी उत्साह है। हलका इंचार्ज नियुक्त होने पर उन्हें महसूस होने लगा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट की दावेदारी सबसे मजबूत है। हालांकि पार्टी ने साफ कर दिया कि हलका इंचार्ज सिर्फ मोगा रैली के लिए हैं। टिकट की दावेदारी मजबूत करने का मौका भाजपा ने रैली के लिए उन नेताओं को हलका इंचार्ज लगाया है जो कि टिकट के दावेदार हैं या फिर उन हलकों से चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा ने अपने नेताओं को अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका दिया है। रैली को सफल बनाने के लिए जो हलका इंचार्ज ज्यादा काम करेगा और भीड़ जुटाएगा उसकी दावेदारी उतनी मजबूत हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *