अमित शाह पर बरसे जितेंद्र सिंह और जूली:सिंह बोले – मामले को डायवर्ट करने के लिए बीजेपी के नेता किसी को मार भी देंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर का जिक्र करते हुए दिए बयान पर अलवर में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह सहित कांग्रेसियासें ने शाह पर हमला बोला। यहां नंगली सर्किल पर उनका पुतला जलाया गया। जमकर केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव आम्बेडकर के लिए अमित शाह ने जो कहा वह पूरे देश को अपमानित करने वाला बयान है। जो बिल्कुल गलत है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें पद से हटा देना चाहिए। शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उनको सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। संसद में बीजेपी के बुजुर्ग नेता को धक्का देने के मामले में जितेंद्र सिंह ने कहा कि ये सब मामले को डायवर्ट करने में लगे हैं। वरना मौके पर पूरा घटनाक्रम कैमरे में है। बुजुर्ग नेता खुद गिरे हैं। खुद ही खून निकला है। यह सब कैमरे में है। इनका बस चले तो ये उनको मार भी दें। वही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने कहा कि जिस महान व्यक्ति ने इस देश के संविधान का गठन किया। उनके खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार के बयानबाजी की है वह पूरे देशवासियों के लिए एक गलत संदेश देने वाला है। उनको सर्व समाज से माफी मांगनी चाहिए। जिस व्यक्ति ने देश के दलित,गरीब,महिला सब को एक समान नजरिए से देखने का अधिकार दिया है। दलितों को ऊपर उठाया है। देश का नाम रोशन किया हो। ये बीजेपी गर्त में जाएगी। जिसने देश की आवाज की आवाज पर गलत टिप्पणी है। बाबा साहब के नाम लेने को फैशन कहते हैं। अगर ये फैशन है तो हम हजार बार करेंगे।अमित शाह को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आगे जनता बीजेपी को जवाब भी देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *