बैकुंठपुर | महाशिवरात्रि पर लाई पंचायत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात में 15 फरवरी शाम 4 बजे अमृतधारा महोत्सव-2026 का जिलास्तरीय आयोजन होगा । 100 फीट की ऊंचाई से गिरती दूधिया जलधारा, घने वन और शांत वातावरण इस स्थल को विशेष आकर्षण प्रदान करते हैं। मुख्य आतिथि कृषि मंत्री राम विचार नेताम होगा। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत व विधायक रेणुका सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगी।


