अमृतधारा महोत्सव में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री:जनकल्याणकारी स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली, हितग्राहियों को चेक भी दिए

एमसीबी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात में अमृतधारा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महोत्सव स्थल पर पहुंचने के बाद मंत्री जायसवाल ने अलग-अलग विभागों की ओर से लगाए गए जनकल्याणकारी स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद हितग्राहियों को चेक और आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि अमृतधारा महोत्सव की शुरुआत भाजपा के पूर्व शासनकाल में लोगों के स्वस्थ मनोरंजन, पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से की गई थी। अमृतधारा जलप्रपात को बताया ऐतिहासिक-प्राकृतिक पर्यटन स्थल उन्होंने अमृतधारा जलप्रपात को एमसीबी जिले का ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से सुंदर पर्यटन स्थल बताया। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में यह महोत्सव और भी बड़े स्तर पर आयोजित होगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि ऐसे प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को विकसित कर रोजगार, पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा दिया जाए। योजनाओं के प्रचार का बना मंच महोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पर्यटक, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। कुल मिलाकर, अमृतधारा महोत्सव ने जिले में पर्यटन को नई पहचान देने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का भी मंच प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *