अमृतपाल के 7 साथियों की निशानदेही पर एक और युवक काबू, सभी तीन दिन के रिमांड पर

भास्कर न्यूज | अमृतसर /अजनाला थाना अजनाला पुलिस ने “वारिस पंजाब दे’ मुखी और सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथियों की निशानदेही पर एक और साथी को काबू किया है। पकड़े गए 8वें आरोपी की पहचान अमनप्रीत सिंह निवासी कोटकपूरा के रूप में हुई है। पुलिस ने 7 आरोपियों का 4 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां पुलिस ने कोर्ट में 7 दिन का रिमांड मांगा मगर 3 दिन का रिमांड मिला। इसके अलावा एनएसए खत्म होने के बाद वीरेंद्र सिंह फौजी को अजनाला पुलिस डिब्रूगढ़ से लेकर आ रही है। जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। डीएसपी गुरबिंदर सिंह ने बताया कि अब भी अमृतपाल की बनाई गई “आनंदपुर खालसा फौज” के बारे में जानकारी हासिल करनी है, इसलिए आरोपियों का और रिमांड जरूरी है। खालिस्तान समर्थक और खड़ूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह को अप्रैल में डिब्रूगढ़ से पंजाब लाया जा सकता है। 22 अप्रैल को अमृतपाल सिंह पर लगा एनएसए खत्म हो रहा है। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत सिंह की 10 अप्रैल के बाद वापसी संभव है। अजनाला थाने पर हमले के मामले की जांच में जैसे-जैसे आरोपियों के नाम सामने आएंगे, उन्हें काबू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *