अमृतसर एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई:शारजाह से आए 3 यात्रियों के सामान से 45 iPhone, नकली सिगरेट बरामद

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन यात्रियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन और नकली सिगरेट बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस के माध्यम से आने वाले तीन यात्रियों की गुप्त सूचना के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान उनके सामान से कुल 45 iPhone 17 Pro Max 512GB बरामद हुए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नकली सिगरेट भी जब्त की गई। बरामद किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 89.33 लाख रुपय आंकी जा रही है। DRI ने सामग्री जब्त की, यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू DRI अधिकारियों के अनुसार, सिगरेटें भारत में प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में शामिल हैं, इसलिए इन्हें देश में लाना कानूनी रूप से अपराध है। वहीं, वाणिज्यिक मात्रा में लाए गए मोबाइल फोन को बुनियादी व्यक्तिगत बैगेज नहीं माना जाता, और इन्हें कस्टम एक्ट 1962 और बैगेज नियमों के तहत जब्त किया गया है। DRI ने सारी सामग्री जब्त कर ली है और मामले की अगली जांच जारी है। अधिकारियों ने यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *