अमृतसर के मेयर पर आज लग सकती है मुहर:राजा वडिंग और प्रताप बाजवा करेंगे मीटिंग, कांग्रेस के दो चेहरे दौड़ में

अमृतसर नगर निगम चुनाव में 40 सीटें जीतने के बावजूद अभी तक कांग्रेस मेयर का नाम फाइनल नहीं कर पाई है। आज कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा अमृतसर पहुंच रहे हैं, जो नगर निगम मेयर के लिए राजकंवल प्रीत सिंह लक्की या फिर विकास सोनी के नाम पर मुहर लगा सकते हैं। विधानसभा भी है टारगेट जो भी अमृतसर का मेयर होगा वह विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को मजबूती देगा। अगर ईमानदार छवि रहेगी और नगर निगम की आम समस्याएं बखूबी हल होंगी तो कांग्रेस को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनावों की लड़ाई भी मेयर के कंधों पर लड़ सकती है। कल भी रहेगा बैठकों का दौर आज कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा पहुंच रहे हैं, तो कल आब्जर्वर हरीश चौधरी पहुंच रहे हैं। आज मेयर के नाम पर मुहर लगने के बावजूद कांग्रेस को अभी पांच कौंसलरों का सपोर्ट चाहिए। बता दें कि, चुनावी नतीजों में कांग्रेस को 85 में से 40 सीटें मिलीं थीं। जिसके बाद वार्ड नंबर 64 से विजेता रहे। आजाद कौंसलर नीतू टांगरी ने भी कांग्रेस को सपोर्ट किया है। वहीं आम आदमी पार्टी को 24, भाजपा को 9 और अकाली दल 4 पार्षद सीट मिली हैं, जबकि आजाद 8 जीते। ऐसे में कांग्रेस और AAP ही हाउस गठन के लिए आमने-सामने हैं। आम आदमी पार्टी जहां आजाद और अकाली दल को लुभाने में लगी है, वहीं कांग्रेसी खेमें में भी सेंधमारी की जुगत भिड़ा रही है। दूसरी तरफ पुराने कांग्रेसी रहे विजेताओं और आजाद पार्षदों से संपर्क कर रही है। मेयर के लिए पहली पसंद राजकंवल लक्की मेयर के नाम के लिए शहरवासियों की पहली पसंद राजकंवल प्रीत सिंह लक्की हैं। राजकंवल चौथी बार पार्षद बने हैं और पहली बार में ही उनकी बेटी भी 9 नंबर वार्ड से पार्षद बनी हैं। राजकंवल एक ईमानदार छवि है जिसका फायदा कांग्रेस को शहर में अपनी छवि मजबूत बनाने के लिए मिल सकता है। वहीं शहर में इस समय नगर निगम की कारगुजारी से लोग परेशान है लेकिन अगर राजकंवल लक्की मेयर बनते हैं तो बहुत हद तक यह समस्याएं हल हो सकती हैं, क्योंकि वार्ड नंबर 14 में तीन बार पार्षद रहे लक्की ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर कई बार काम करवाए हैं। लक्की कांग्रेस के किसानों के समर्थन में दिल्ली में किए गए धरने में भी लगातार शामिल रहे हैं, वहीं लक्की पंजाब वाटर सीवर सप्लाई बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन रहे हैं और अमृतसर प्लानिंग कमेटी के भी चेयरमैन रहे हैं। 2012 से 2017 तक लक्की नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। विकास सोनी भी है दौड़ में शामिल दूसरी तरफ पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के भतीजे विकास सोनी भी दौड़ में शामिल हैं। विकास सोनी दूसरी बार पार्षद हैं और कांग्रेस के कई पार्षदों का साथ उनके साथ है। विकास सोनी के लिए शहर के लोग भी चर्चा कर रहे हैं और वह कांग्रेस के जिला य़ूथ प्रधान भी रहे हैं। विकास सोनी ने भी वार्ड की कई समस्याओं को हल करवाया है और उनके इलाके के लोग उन्हें पसंद भी करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *