अमृतसर ग्रेनेड हमले के आरोपी को लगी पुलिस की गोली:बटाला में एनकाउंटर, हथियारों की रिकवरी के लिए ले गई, जैंतीपुर-रायमल विस्फोट मामले सुलझे

अमृतसर में जैंतीपुर व बटाला के अंतर्गत रायमल में पुलिसकर्मी के घर हुए हमले के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर दिया है। आरोपी का बटाला में एनकाउंटर किया गया, जहां पुलिस उसे हथियार की रिकवरी के लिए ले गई थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी पुलिस की हरासत में है, जबकि दो अभी फरार हैं। इस एनकाउंटर के साथ बटाला पुलिस ने जैंतीपुर और रायमल में हुए ग्रेनेड हमलों के मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में मुख्य आरोपी मोहित और विशाल को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी मोहित था, जिसने ग्रेनेड हमला किया था। पुलिस मोहित को हथियार बरामदगी के लिए ले बटाला लेकर पहुंची थी। जहां हथियार की रिकवरी करवाने के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान मोहित को गोली लगी और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, बटाला में भर्ती कराया गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। एक महीने में दो वारदातों को दिया अंजाम इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे आतंकवादी हैप्पी पासियां ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। पुलिस जांच में बड़ी सफलता लगातार जांच के बाद बटाला पुलिस ने इन हमलों के पीछे के मास्टरमाइंड को ट्रेस कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोहित पुत्र जसपाल, निवासी बुढ़े दी खुही और विशाल भट्टी पुत्र सज्जन, निवासी बसारपुरा, बटाला के गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, रविंदर सिंह निवासी बुढ़े दी खुही और राजबीर पुत्र अमरबीर दोनों फरार हैं। हथियार बरामदगी और मुठभेड़ इस ऑपरेशन में पुलिस ने एक 30 बोर की पिस्तौल बरामद किया है। जिसका इस्तेमाल मोहित ने पुलिस पर फायरिंग के दौरान किया था। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, जल्द अन्य आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *