पंजाब चुनाव आयोग के सहयोग से आज शनिवार को अमृतसर में नगर निगम चुनाव हो रहे हैं। जिले के सभी बूथों पर शुक्रवार शाम ही ईवीएम मशीनें और स्टाफ पहुंच गया था। निकाय चुनाव करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुल 841 बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो कर शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। अनुमान है कि 5 बजे के बाद परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार अमृतसर में चुनाव करवाने के लिए 6000 से अधिक स्टाफ को डिप्लाई किया गया है। इतना ही नहीं 900 से अधिक ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। कांग्रेस के कर्मजीत थे मेयर अमृतसर नगर निगम के लिए 85 वार्डों पर चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले यहां कांग्रेस का मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू था। लेकिन 2021 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले उसने दल बदल लिया था। कर्मजीत सिंह रिंटू के आम आदमी पार्टी में जाने के बाद कई पार्षद जो कांग्रेस और भाजपा के थे, ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी। जिसके चलते AAP सरकार के होते हुए मेयर को नहीं बदला गया था। 300 बूथ अति-संवेदनशील 85 वार्डों के लिए कुल 811 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 300 संवेदनशील और 245 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन बूथों के अलावा पूरे अमृतसर में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। परिणाम घोषित होने तक सुरक्षा फोर्स तैनात रहेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अमृतसर में 3000 से अधिक पुलिस फोर्स को लगाया गया है, ताकि शांतिमय तरीके से चुनाव संपन्न हो सकें। इतना ही नहीं, कुछ पुलिस टुकड़ियों को रिजर्व भी रखा गया है, ताकि इमरजेंसी पड़ने पर या कहीं हालात बेकाबू होते हैं, उन्हें उस बूथ के लिए रवाना किया जा सके। वोटिंग वाले इलाकों में छुट्टी, शराब बंद, हथियार लेकर चलने पर रोक जिन इलाकों में वोटिंग है, वहां सरकारी छुट्टी है। शराब के ठेके बंद किए गए हैं। होटल–रेस्टोरेंट और क्लबों आदि में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। 22 दिसंबर तक इन इलाकों में हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। 85 वार्डों के प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार-


