पंजाब के अमृतसर में थाना सदर पुलिस ने बीते माह हुई हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई एक पिस्तौल और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामला आपसी रंजिश के चलते की गई साजिशी हत्या से जुड़ा है। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने जानकारी दी कि घटना 13 अप्रैल 2025 को थाना सदर के अधीन स्माइल एनक्लेव फतेहगढ़ चूड़ियां रोड क्षेत्र में हुई थी। जहां 25 वर्षीय युवक लवप्रीत सिंह उर्फ लव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता हैप्पी पुत्र किशन चंद ने शिकायत दी थी कि उनके बेटे की जान पुरानी दुश्मनी में ली गई। घटना के बाद पुलिस ने थाना सदर में धारा 103(1), 61(2), 253(8), 190, 191(3) BNS तथा 25 Arms Act के तहत दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार अमृतसर पुलिस ने इस मामले में पहले आरोपी अमनप्रीत सिंह उर्फ बब्लू (27) निवासी दयानंद नगर को गिरफ्तार किया। वह वाइट वॉश का काम करता था। इसके बाद पुलिस ने अकाशदीप सिंह उर्फ काशी (25) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से हत्या के समय प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल को जब्त किया। इस मामले में तीसरा आरोपी शेरा पुत्र जनकराज (26) दयानंद नगर से गिरफ्तार किया गया, जिससे पुलिस ने.30 बोर की पिस्तौल और मैगजीन जब्त की। जिससे मृतक की हत्या की गई थी। पुरानी रंजिश के चतले की हत्या जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अमनप्रीत सिंह उर्फ बब्लू के भतीजे हरसबीर सिंह उर्फ अंश को मृतक लव और उसके साथियों ने पहले किसी झगड़े में पीटा था। इसी दुश्मनी का बदला लेने के लिए बब्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक की रैकी की और मौका देखकर स्माइल एनक्लेव के भीतर जाकर उसे गोलियों से भून दिया।


