जालंधर | रेल यात्रियों की सुविधा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने अमृतसर-मानसी-अमृतसर (04610/ 04609) आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। (उत्तर रेलवे, फिरोजपुर) वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यह ट्रेन अमृतसर और बिहार के मानसी जंक्शन के बीच कुल तीन-तीन फेरे (ट्रिप) लगाएगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक 04610 ट्रेन अमृतसर से 24 फरवरी को चलेगी, जबकि 04609 ट्रेन मानसी से 26 फरवरी को चलेगी। यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी।


