अमृतसर-मानसी स्पेशल ट्रेन अप-डाउन में 6 फेरे लगाएगी

भास्कर न्यूज | अमृतसर रेलवे ने अमृतसर-मानसी-अमृतसर के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। त्योहार के चलते बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेन अप-डाउन में 6 फेरे लगाएगी। अमृतसर-मानसी आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस (04610) 24, 28 फरवरी और 4 मार्च को अमृतसर से रवाना होगी। ट्रेन रात 8.10 बजे चलेगी और करीब 30 घंटे बाद मानसी पहुंचेगी। वहीं मानसी-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस (04609) 26 फरवरी, 2 मार्च और 6 मार्च को मानसी से चलेगी। ट्रेन सुबह 4 बजे मानसी से रवाना होकर लगभग 33 घंटे बाद दोपहर 1.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बरौनी, बेगूसराय और खगड़िया स्टेशनों पर रुकेगी। फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की है कि इस स्पेशल ट्रेन का अधिकतम लाभ उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *