अमृतसर में अब कटेंगे ई-चालान:26 से 31 जनवरी के बीच कभी भी हो सकता है ऐलान; 7 चौक पुलिस ने किए आईडेंटिफाई

पंजाब के अमृतसर में जल्द ही ई-चालान सेवा शुरू हो रही है। अगर नियमों की पालना ना की तो चालान सीधा आपके घर तक आएगा। इस ई-चालान सेवा को लेकर अमृतसर पुलिस सोमवार को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। अमृतसर में से ई-चालान सेवा पहले 7 चौकों पर शुरू होगी। जिन्हें ट्रेफिक पुलिस ने आईडेंटिफाई कर लिया है। अमृतसर ट्रेफिक पुलिस के एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि 26 से 31 जनवरी के बीच ये ई-चालान सेवा कभी भी शुरू हो सकती है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से जिस कंपनी को कैमरा लगाने का कंट्रैक्ट दिया गया था, उसे डेड लाइन दे दी गई है। इस ई-चालान सेवा के लिए सोमवार को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक भी होने जा रही है। 7 चौकों पर होगी ई-चालान की सेवा शुरू ट्रेफिक पुलिस एडीसीपी ने बताया कि ई-चालान की सेवा पहले 7 चौकों पर शुरू की जा रही है। ये वही चौक है, जहां ट्रेफिक के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लॉरेंस रोड चौक, क्रिस्टल चौक, नहरी ऑफिस चौक, अमनदीप अस्पताल चौक, कंटोनमेंट थाना चौक, भंडारी पुल से क्विंज रोड चौक और रणजीत एवेन्यू टी-पॉइंट चौक में ये ई-चालान काटे जाएंगे। अशोका चौक को बदल रणजीत एवेन्यू में लग रहे कैमरे अमृतसर में पहले अशोका चौक को ई-चालान के लिए चुना गया था। लेकिन ग्राउंड वर्क व भीड़ को देखते हुए अशोका चौक की जगह रणजीत एवेन्यू टी-पॉइंट पर ई-चालान के लिए चुना गया है। रणजीत एवेन्यू टी-पॉइंट पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। एडीसीपी हरपाल रंधावा ने बताया कि जब भी ई-चालान सेवा शुरू की जाएगी, लोगों को उससे पहले सूचित किया जाएगा। लेकिन ये सेवा 26 से 31 जनवरी के बीच कभी भी शुरू की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *