अमृतसर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। यह अभियान थाना लोपोके क्षेत्र के गांव चक मिसरी खान में चलाया गया। आबकारी विभाग की टीम ने इंस्पेक्टर मैडम जगदीप कौर तथा थाना लोपोके के एसएचओ शमशेर सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गुरजिंदर सिंह पुत्र गुरवेल सिंह, निवासी चक मिसरी खान के घर पर रेड की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से एक चालू भट्ठी, लगभग 1200 लीटर कच्ची लाहन तथा 10 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। जे सारी अवैध शराब और कच्ची लाहन, घर के फर्श को तोड़कर नीचे से बरामद की गई। टीम ने मौके पर ही बड़ी मात्रा में पकड़ी गई अवैध लाहन को नष्ट कर दिया। अवैध शराब पर सख्त निगरानी जारी पुलिस ने आरोपी गुरजिंदर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस और आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।


