अमृतसर में कल होगी मॉक ड्रिल:सिखाए जाएंगे हमले से बचने के तरीके, शाम 4 बजे सायरन, रात 10 बजे से आधे घंटे का ब्लैकआउट

अमृतसर में केन्द्र सरकार के निर्देश पर आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि 7 मई को शाम 4 बजे हवाई हमले की चेतावनी का सायरन बजेगा। सायरन बजते ही नागरिकों को ऊंची इमारतों से निकलकर भूमिगत स्थान या पेड़ों के नीचे शरण लेनी होगी। इमारतों में मौजूद लोगों को खिड़कियों और शीशों से दूर रहना होगा। सड़क पर चलने वाले लोगों और वाहनों को एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन गाड़ियों को रास्ता देना होगा। रात 10 बजे से 10:30 बजे तक ब्लैकआउट का अभ्यास होगा। इस दौरान पूरे शहर की बिजली बंद रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इनवर्टर और जनरेटर भी बंद रखें। अति आवश्यक होने पर लाइट इस तरह जलाएं कि रोशनी खिड़की या दरवाजे से बाहर न जाए। सीसीटीवी कैमरे और सौर लाइटें भी बंद रखनी होंगी। सड़क पर चलने वाले वाहनों को लाइट बंद कर कच्चे स्थान पर रोक कर रखना होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक अभ्यास है, घबराने की जरूरत नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *