अमृतसर में कांग्रेस नेता बाजवा का पुतला जलाया:AAP नेताओं ने निकाला विरोध प्रदर्शन, प्रताप सिंह के बयान केा बताया अपमानजनक

अमृतसर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दिए गए हालिया बयानों को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इन बयानों की कड़ी निंदा की और उन्हें मेहनतकश और साधारण परिवारों का अपमान बताया है। इस मामले के विरोध में शुक्रवार केा आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और रोष मार्च निकाला। इसके बाद हाल बाजार में कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रताप सिंह बाजवा का पुतला जलाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि आम परिवारों से निकलकर मेहनत और लगन के बल पर लोकतांत्रिक व्यवस्था में आगे बढ़ना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले लोग जनता के समर्थन से विधायक या मंत्री बनते हैं, तो कुछ पारंपरिक दलों के नेताओं को यह स्वीकार नहीं होता। राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरुरी : डॉ. निज्जर डॉ. निज्जर ने जोर देकर कहा कि राजनीति में शब्दों की मर्यादा अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी व्यक्ति की जाति, धर्म, पेशे या सामाजिक पृष्ठभूमि को लेकर की गई टिप्पणी न केवल उस व्यक्ति का, बल्कि पूरे समाज का अपमान है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता पहले भी चुनावी अभियानों के दौरान इसी प्रकार की भाषा का प्रयोग कर चुके हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है, जहां परस्पर सम्मान और संवेदनशील संवाद लोकतंत्र की बुनियाद है। डॉ. निज्जर के अनुसार, अल्पकालिक राजनीतिक लाभ के लिए की गई बयानबाजी समाज में विभाजन पैदा करती है और दीर्घकाल में उसका नुकसान संबंधित दल को ही उठाना पड़ता है। समय आने पर जवाब देगी जनता : निज्जर अंत में, डॉ. निज्जर ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नेतृत्व अपने नेताओं की भाषा पर नियंत्रण नहीं रखता, तो पार्टी को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर उचित जवाब देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *